फंदे पर मिला 12 वीं का छात्र, शहर के निकुंज धाम कॉलोनी की घटना

✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी 

शहर के अंजड़ नाका के समीप मधुबन कॉलोनी के पास निकुंज धाम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर सनसनी फैल गई। 12 वीं के एक छात्र का शव नल के प्लास्टिक पाइप के फंदे पर झूलता मिला। तत्काल परिजन व पड़ोसी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित किया। घटना से कुछ देर पूर्व ही छात्र 12 वीं प्री बोर्ड का अंग्रेजी का परचा हल कर लौटा था।

पढ़ाई में टॉपर था रूपांश 

परिजनों के अनुसार वो पढ़ाई में टॉपर था। कक्षा 10 व 11 वीं में वो टॉपर रहा हैं। वर्तमान में 12वीं के साथ आईआईटी की तैयारी भी कर रहा था। मृतक के दोस्तों के अनुसार उसमें पढ़ाई का जुनून इतना था कि वो किसी सोशल मीडिया प्लेट फार्म का भी उपयोग नहीं करता था।

माता शिक्षिका, पिता इंजीनियर 

मृतक छात्र की माता समीप ग्राम बोरलाय संकुल में शिक्षिका हैं और उसके पिता उज्जैन में मेकेनिकल इंजीनियर की प्राइवेट जॉब करते है। प्रतिदिन स्कूल समय पर उसके छोटे भाई की देखरेख के लिए उसका नानी घर की देखभाल के लिए आती थी।

दरवाजा खोला तो फंदे पर मिला रूपांश 

मृतक की नानी के अनुसार आज रुपांश परीक्षा देकर आया और अपने स्टडी रुम में चला गया था। कुछ देर बाद उसे आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। उनके पास दूसरी चाबी थी, जिससे दरवाजा खोला तो रुपांश का शव छत पर लगे झूले के एंगल पर नल के पाइप के फंदे पर लटका मिला।

जांच में जुटी पुलिस 

इसके बाद पास में रहने वालों की मदद से कार में रुपांश को जिला अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषत कर दिया। पीएम रुप में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।