- सुशांत ने मुंबई स्थित फ्लैट में 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
[adsforwp id=”15966″]
- सुशांत की विरासत को संजोने के लिए एक फाउंडेशन बनाया जाएगा, जिसमें सिनेमा, साइंस और स्पोर्ट्स से जुड़ी प्रतिभाओं को मौका मिलेगा.
सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए 13 दिन बीत चुके हैं। उनकी तेरहवीं पर उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें सुशांत को आखिरी गुडबाय कहने के साथ कई अन्य सारी बातें भी कही गई हैं।
गुडबाय सुशांत!
दुनिया के लिए सुशांत सिंह राजपूत हमारा प्यारा गुलशन (सुशांत का निकनेम) था। वह खुले दिल का, बातूनी और तेज दिमाग वाला था। उसे हर चीज़ को जानने की बेहद उत्सुकता रहती थी। वह बेहिचक सपने देखता थाऔर उन्हें हकीकत में बदलने की काबिलियत रखता था। वह परिवार की प्रेरणा और गौरव था।
कोरोनिल: बाबा रामदेव सहित 5 अन्य पर मुक़दमा दर्ज, भ्रामकता फ़ैलाने के लगे आरोप
उसका टेलिस्कोप उसके लिए सबसे कीमती चीज थी, जिससे वह सितारों को निहारता था। हम इस बात को स्वीकार नहीं पा रहे कि अब हमें उसकी हंसी सुनने को नहीं मिलेगी। उसकी चमकती आंखें हम कभी देख पाएंगे। हमें उसकी साइंस से जुड़ी कभी न खत्म होने वाली बातें सुनने को नहीं मिलेंगी।
उसके जाने से परिवार में हमेशा के लिए खालीपन आ गया है जो कभी नहीं भर पाएगा। वह अपने हर फैन से बहुत प्यार करता था। हमारे गुलशन पर इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद। उसकी यादों और विरासत को आगे ले जाने के इरादे से अब परिवार सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन की स्थापना करने जा रहा है,
जिसके जरिए सिनेमा, साइंस और स्पोर्ट्स से जुड़ी युवा प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। उसका राजीव नगर, पटना में स्थित बचपन का घर अब मेमोरियल में तब्दील कर दिया जाएगा। हम उसके पर्सनल सामान जैसे किताबों, टेलिस्कोप, फ्लाइट सिम्युलेटर को वहां रखेंगे, ताकि उसके चाहने वाले उन्हें देख सकें।
अब से हम उसके इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पेज को यादगार अकाउंट के रूप में चलाएंगे, जिसके जरिए उनकी यादें सदा जिंदा रहेंगी।
हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए शुक्रगुजार हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara का प्रमोशन करेगा यह एक्टर