नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) संकट के बीच आज आंतरारष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान भारत-चीन सीमा पर तैनात ITBP जवानों ने योगा किया। ITBP (Indo-Tibetan Border Police) के जवानों ने लद्दाख के खारदुंग -ला में बर्फ की चादर पर 18,000 फीट की ऊंचाई और उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास वसुधारा ग्लेशियर पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
अरुणाचल प्रदेश में ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) पशु प्रशिक्षण स्कूल (एटीएस), लोहितपुर के कर्मियों ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घोड़ों के साथ योग किया। ITBP के जवानों ने उत्तरी सिक्किम में 18,800 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
बता दें कि कोरोना मद्देनजर लोग एक जगह एकत्र नहीं हो सकते, ऐसे में इस साल योग दिवस पर कोई सामूहिक आयोजन नहीं हो रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों की जोड़ने की तैयारी है। इस आयोजन की थीम ‘घर पर करें योग और परिवार के साथ करें योग’ (Yoga at Home and Yoga with Family) है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के पहल पर 2015 से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है।
Arunachal Pradesh: ITBP (Indo-Tibetan Border Police) personnel of Animal Training School (ATS), Lohitpur perform yoga with horses on #InternationalYogaDay today. (Source: ITBP) pic.twitter.com/HBhENuUeA0
— ANI (@ANI) June 21, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योग दिवस पर योग करते हुए लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘ सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।
मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।’
सब को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है। मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा। pic.twitter.com/JOYiiKeMw4
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 21, 2020
लद्दाख: आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने बौद्ध भिक्षुयों के साथ आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पर लेह के थिकसे मठ में योग किया।
Ladakh: ITBP (Indo-Tibetan Border Police) personnel and Buddhist monks practice yoga at Thiksay monastery in Leh on #InternationalYogaDay today. pic.twitter.com/CkJf71WokJ
— ANI (@ANI) June 21, 2020