शिवराज मंत्रिमंडल: मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, Official List जारी

 

भोपाल. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों के बंटवारे में भी अंतिम समय तक खींचतान चलती रही. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद साफ़ हो गया था कि रविवार को हर हाल में मंत्रियों को विभागों का बांटवारा कर दिया जाएगा.

[adsforwp id=”15966″]

लेकिन अंतिम समय में फिर पेंच फंस गया और देर रात तक फाइनल सूची अटकी रही। रात 12 बजे के बाद आधिकारिक सूची जारी की गई। हालांकि कुछ मंत्रियों को मिलने वाले विभागों की जानकारी पहले ही लीक हो गई।

बताया जा रहा है कि भाजपा के दिग्गज नेता और वरिष्ठ मंत्री को मिलने वाले विभाग को लेकर नाराजगी के चलते अंतिम समय में सूची में बदलाव किया गया। इसको लेकर देर रात तक माथापच्ची चलती रही मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद अब सोमवार को कैबिनेट की बैठक दोपहर तीन बजे बुलाई गई है।

नए मंत्रियों के साथ होने वाली पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं| वहीँ इससे पहले रविवार देर रात 12 बजे के बाद कैबिनेट बैठक से पहले ही मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की गयी।

[adsforwp id=”15966″]

सिंधिया की राजस्थान के सियासी मैदान में एंट्री, सचिन पायलट के पक्ष में बोल दी यह बड़ी बात