🔴 ग्रामीणों की आवाजाही होगी आसान
🔵 3.45 करोड़ की लागत से बनेंगे कुली-घोंघसा और रेहगुन-तलवाड़ा-नकटीमाता मार्ग
ध्रुव वाणी बड़वानी
बड़वानी विधानसभा के ग्रामीण अंचल के दुरस्त क्षेत्र में सड़कों का कायाकल्प होगा। प्रदेश के शीतकालीन सत्र अनुपूरक बजट में बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं हेतु राशि स्वीकृत हुई है!
विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि उनके अथक प्रयासों से शीतकालीन सत्र अनुपूरक बजट में बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं हेतु राशि स्वीकृत हुई है। इन सड़कों का निर्माण 3.45 करोड़ की लागत से होगा।
विधायक मंडलोई ने बताया कि स्वीकृत सड़कों में 2.86 करोड़ की लागत से बड़वानी से कल्याणपुरा, पिछोड़ी, अवल्दा, भवती, बिजासन, मोरकट्टा, बोरखेड़ी, कुली, घोंघसा तक सड़क निर्मा
ण होगा।