सड़क हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत, शहर के कुक्षी बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

शहर के कुक्षी बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक पहचान शहर निवासी क्षितिज शर्मा के रूप में हुई हुई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान पोस्टमार्टम रूम के बाहर भी मृतक के परिजनों और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक निजी बैंक का कार्य करता था। वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।