रांची में प्लेन एक और अनहोनी 2 बार, लेकिन बच गए 176 यात्री, हो सकता था एक और हादसा

रांची। केरल विमान हादसे को हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि झारखंड में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हैरत की बात ये है कि एक ही प्लेन के साथ 4 घंटे में दो बार हादसा हुआ। इस विमान में 150 से ज्यादा यात्री सवार थे।

पहली बार ऐसे बचा प्लेन: एयर एशिया के पायलट ने पहली बार सुझबूझ का परिचय देते हुए बर्ड हिट की आशंका को देखते हुए ब्रेक लगाकर विमान को सुरक्षित तरीके से रोक लिया। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक के मुताबिक मुंबई जाने वाले एयर एशिया के विमान पर 176 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे,

और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी होने से इनकार करते हुए बताया कि पायलट को रनवे पर उड़ान पहले कुछ तकनीकी दिक्कतों का अहसास हुआ, जिसके बाद विमान को उड़ान भरने से पहले ही रोक लिया गया।

दूसरी बार टायरों से निकली चिंगारी

पहली बार हादसे से बचने के एक से दो घंटे के बाद विमान ने दूसरी बार उड़ान भरी। लेकिन इस दफा पहले से बड़ा हादसा इंतजार कर रहा था। दोबारा उड़ान भरने के लिए रनवे पर कुछ दूर दौड़ने के क्रम में विमान के पहिए में चिंगारी निकली और जोर का धमाका हुआ।

इसके बाद पायलट ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया गया। वहीं विमान में चिंगारी निकलते देख तत्काल दो दमकल वाहन मौके पर पहुंच गये। इससे पहले भी इसी प्लेन को तकनीकी गड़बड़ी या बर्ड हिट की आशंका के मद्देनजर उड़ान भरने के पहले ही रोक लिया गया था।

बहन के प्रेमी को भाइयों ने उतारा मौत के घाट, सड़ी हुई लाश से मिली डायरी से हुई शिनाख्त