ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
शहर में डॉक्टर प्रीमियर लीग के द्वारा आशा ग्राम रोड कासा अकादमी में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें सभी चिकित्सकों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। डॉक्टर प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में ऑर्थो बुलडोजर और निमाड़ी नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ। आर्र्थाे बुलडोजर ने खिताब अपने नाम किया।
मैच में ऑर्थो बुलडोजर के द्वारा 114 रन बनाए गए। वहीं निमाड़ी नाइट राइडर्स 103 रन पर आल आउट हो गई। फाइनल मुकाबला ऑर्थो बुलडोजर के द्वारा जीता कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बड़वानी के तत्वाधान में आयोजित डॉक्टर प्रीमियर लीग2025 टूर्नामेंट में समिति के डॉ. जेपी नागौर, डॉ. दीपक मुवेल, डॉ. गजेंद्र सोलंकी, डॉ. राकेश पाटीदार समन्वय रहा।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. सोलंकी ने कहा- खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ टीम भावना लाकर ऊर्जा का संचार करते हैं
इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमएस सोलंकी ने कहा कि जीवन में खेल जहां हमें शारीरिक रूप से तंदुरुस्तता प्रदान करते हैं। दिनचर्या में अनुशासन टीम भावना के साथ व्यवहार में सकारात्मक भाव का संचार करते हैं। जन-जन में खेल भावना के साथ उत्तम स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए सभी के प्रयास से हम डॉक्टर प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सकगण और दर्शनगण उपस्थित थे।
टो