उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में शुक्रवार शाम एक इमारत ढह गई। 4 लोगों को बचाया गया है। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें बचाव के काम में जुटी हैं।
बताया जा रहा है कि सेक्टर-11 के एफ-62 स्थित इंडस्ट्रियल इमारत में कई दिनों से कंस्ट्रक्शन जारी था। शुक्रवार शाम कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी शिफ्ट समाप्त होने के बाद चले गए।
कुछ मजदूर पहली मंजिल पर बने एक कमरे में काम कर रहे थे। जर्जर हालत के चलते इमारत का एक हिस्सा गिर गया और कई वर्कर्स इसमें दब गए।
पैनल बनाने का होता है काम
फैक्ट्री आरके भारद्वाज की है, जो कि एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं। फैक्ट्री में पैनल बनाने का काम किया जाता है। कोविड-19 के चलते कंपनी के आधे से भी कम कर्मचारी काम पर थे। जिन चार घायलों को मलबे से निकाला गया है, उनमें से 3 की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें: MP: कलेक्टर नहीं लगा सकेंगे अपनी मर्जी से लॉकडाउन, राज्य में चलेगा किल कोरोना अभियान