भोपाल.गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा सोमवार दोपहर अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर वे दिल्ली निकले हैं। नरोत्तम का आज ग्वालियर जाने का कार्यक्रम पहले से तय था,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में विभिन्न गुटों के बीच संतुलन बनाने की कवायद में नेतृत्व परिवर्तन पर भी चर्चा चल रही है
[adsforwp id=”15966″]
लेकिन दिल्ली आने का निर्देश मिलते ही वे फौरन देश की राजधानी के लिए निकल गए। खबरों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व एमपी में नेता बदलने के विकल्प पर विचार कर रहा है और इसी सिलसिले में नरोत्तम को बुलाया गया है। हालांकि, अभी प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कयास ही लग रहे हैं। बीजेपी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और वरिष्ठ नेता सुहास भगत रविवार से ही दिल्ली में हैं। य़े सभी लोग प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विचार-विमर्श के लिए दिल्ली में जमा हैं। सोमवार सुबह पहले खबर आई थी,
SBI और यूनियन बैंक सहित ये बैंक 8 फीसदी से भी कम ब्याज पर दे रहे हैं होम लोन
कि केंद्रीय नेताओं के साथ शिवराज की बैठक में संभावित मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं, और 30 जून को शपथ ग्रहण की खबरें भी आई थीं। खबरों में बताया गया था कि दिल्ली में शिवराज की पसंद के कम से कम पांच नामों को नए मंत्रियों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है,
लेकिन ताजा सूचनाओं के अनुसार पार्टी नेतृत्व एमपी में शिवराज की जगह किसी और को कमान देने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। इस साल मार्च महीने में चौथी बार एमपी के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान अब तक अपनी कैबिनेट नहीं बना पाए हैं।
अब इस बड़े मामले में पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज करवाएगी BJP
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 पूर्व विधायकों की बीजेपी में एंट्री से पार्टी नेतृत्व के लिए अलग-अलग धड़ों के बीच संतुलन बिठाना मुश्किल हो रहा है। कैबिनेट विस्तार में यही सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है। अब चर्चाएं चल रही हैं, कि संतुलन बिठाने की कवायद में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व शिवराज के विकल्पों की तलाश भी कर रहा है।
कैबिनेट मंत्री बनेंगे शिवराज!
नरोत्तम भले सोमवार को दिल्ली गए हों, लेकिन भोपाल में रविवार देर रात से ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कर किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। शिवराज को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाने के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शपथ दिलाए जाने की चर्चाएं राजधानी में तेज हैं।(NBT.COM से साभार)