लगातार दूसरे दिन 700 से ज्यादा संक्रमितों की जान गई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 265 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा 36 हजार पार कर गया। शुक्रवार को 761 मरीजों की मौत हो गई। पिछले एक महीने में 19 हजार 222 लोगों ने दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार के करीब पहुंच गया है। 24 घंटे में यहां 265 मौतें हुईं। उधर, तमिलनाडु में 94 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 3,935 लोग जान गंवा चुके हैं। कर्नाटक में 84 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में मरनेवालों की संख्या अब 2,314 पहुंच गई है।

26 राज्यों में 761 संक्रमितों ने दम तोड़ा
शुक्रवार को 26 राज्यों में 761 संक्रमितों की मौत हुई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक के अलावा सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 68, पश्चिम बंगाल में 45, उत्तर प्रदेश में 43, दिल्ली में 27, गुजरात में 22, पंजाब में 16, तेलंगाना में 14, बिहार और राजस्थान में 13-13, जम्मू-कश्मीर में 12, मध्य प्रदेश में 10, ओडिशा में 9, उत्तराखंड, असम और हरियाणा में 4-4, केरल और गोवा में 3-3, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में 2-2 मौतें हुईं। पुडुचेरी, मणिपुर, झारखंड, चंडीगढ़ में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्यमौतें
महाराष्ट्र14,994
दिल्ली3,963
तमिलनाडु3,935
गुजरात2,436
कर्नाटक2,314
उत्तर प्रदेश1,630
पश्चिम बंगाल1,581
आंध्र प्रदेश1,349
मध्यप्रदेश867
राजस्थान680
तेलंगाना519
हरियाणा421
पंजाब370
जम्मू कश्मीर365
बिहार298
ओडिशा214
उत्तराखंड76
केरल71
झारखंड103
छत्तीसगढ़51
असम98
हिमाचल प्रदेश13
चंडीगढ़14
पुडुचेरी48
मेघालय05
लद्दाख06
त्रिपुरा21
गोवा42
अरुणाचल प्रदेश03
दादरा एंड नागर हवेली02
नगालैंड04
सिक्किम01
अंडमान और निकोबार समूह03
मणिपुर04
कुल36,548

ये आंकड़े कोविड-19 से लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ पर ओवैसी का निशाना, बोले- जालिम! दिल की बात जुबां पर आ ही गई