दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को नगदी खाद केंद्र पर नजर आई किसानों की भीड़… पर्याप्त हैं स्टाक… देखें वीडियो

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी। जिले में इस समय किसान गेहूं, चने सहित रबी सीजन की फसलों के उत्पादन में व्यस्त है। फसलों की बढ़वार के साथ खाद के लिए किसान अपने गांव-फलियों से लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय पर नकदी खाद केंद्रों पर पहुंच रहे है।

शनिवार-रविवार अवकाश के बाद सोमवार को शहर स्थित कृषि उपज मंडी के नकदी खाद केंद्र पर क्षेत्र सहित पाटी के दूरस्थ पहाड़ी पट्टी क्षेत्र के किसान खाद लेने पहुंचे।

किसानों की सुविधा के लिए केंद्र पर भवन के पास मंडी टिनशेड में काउंटर संचालित किए गए। इससे किसान टिनशेड में बैठकर अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए।