मंडला. महेंद्र सिंह धोनी ने देश की आजादी के दिन उन्होंने ऐलान किया कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। उनके प्रशंसकों को तो यकीन ही नहीं हो रहा है। अपनी शालीनता की वजह से वह फैंस के दिलों पर राज करते थे।
उनकी कोशिश रहती थी कि वे कभी अपने प्रशंसकों को कभी निराश नहीं करें। इसी साल जनवरी आखिरी में जब धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में आए थे, तब उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे।
महेंद्र सिंह धोनी भी इस दौरान अपने फैंस को निराश नहीं करते थे। धोनी ने मंडला स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में करीब 4 दिन तक रुके थे। इस दौरान उन्होंने जमकर फोटोग्राफी भी की थी।
यह भी पढ़ें: अटल जी पुण्यतिथि: पीएम हाउस को कहते थे- बड़ा है, पर यह कांटों भरा ताज है