मध्यप्रदेश: पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत 150 कांग्रेसी नेताओ पर राजधानी में केस दर्ज

भोपाल.देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने अपना विरोध जताते हुए रोशनपुरा चौराहे से CM आवास तक साइकिल पर मार्च निकाला जिसके बाद उन पर और 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भोपाल में केस मामला दर्ज कर लिया गया है। इन पर बगैर अनुमति के साइकिल रैली निकालने और कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है.

भोपाल के टीटी नगर थाने के प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते किसी को भी प्रदर्शन और रैली निकालने की अनुमति नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के साइकिल रैली निकाली, जिस पर उनके और 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

ही ऐलान किया था कि पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश में भी लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। जिसके बाद कल प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर चढ़कर विरोध जताया। वहीं, जबलपुर में कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोलियम पदार्थों के दाम वापस लेने की मांग की।

 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज जब तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें 40 डाॅलर प्रति बैरल हैं, तब हमारे यहां डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। पेट्रोल के दाम 87 रुपए से ज्यादा और डीजल 78 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो गया है। 15 दिन में 10 रुपए दाम बढ़े हैं। ऐसा क्यों है। पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि को सरकार वापस ले

जम्मू-कश्मीरः सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर