कपास में नमी के नाम पर लूट बंद हो, मंडी में कपास बिकने के बाद जिनिंग में कर देते हैं रिजेक्ट, विधायक राजन मंडलोई ने विधानसभा में उठाई बात

🔴 सदन में खेती किसानी के मुद्दों को उठाया और सरकार से तुरंत जांच एवं सख़्त कार्रवाई की मांग की है

🔵 विधायक ने कहा : किसान भाइयों, आपका हक़ के लिए आवाज़ उठाना मेरी जिम्मेदारी है  

🟤 बड़वानी विधायक ने मध्यप्रदेश विधानसभा में अन्नदाता किसानों की आवाज़ बुलंद की

✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी 

प्रदेश के विधानसभा  सत्र के दौरान बड़वानी विधायक राजन मंडलोई द्वारा क्षेत्र के मुद्दों के साथ किसानों की मांग और समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

विधायक ने कहा कि कपास पूरी तरह सूखी, फिर भी अधिकारी 12% नमी दिखाकर 200-400 रुपए प्रति क्विंटल तक लूट रहे हैं। मीटर में धांधली, बिचौलियों-आढ़तियों की मिलीभगत चल रही। पंजीयन, स्लॉट बुकिंग की जटिल प्रक्रिया से किसान परेशान है।

🔴 देखें वीडियो 👇👇 👇👇👇