✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी ✍️

जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर ग्राम सजवानी स्थित मां आशापुरी मंदिर स्थापना महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। महोत्सव मे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है।

कथा का रसपान पंडित शैलेन्द्र शास्त्री (ओंकारेश्वर वाले) करवाएंगे। कलश यात्रा मे 51 कन्याएं कलश शिरोधार्य कर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।

गांव में गूंजे माता भजन
कथा शुभारंभ पूर्व निकली शोभायात्रा गाजे-बाजे और माता भजन के साथ रावतपुरा, श्रीराम मंदिर प्रांगण से बस स्टैंड सजवानी, आई माता मंदिर और शिवालय मंदिर से होते हुए कथा स्थल माँ आशापुरी मंदिर परिसर में पहुंची।

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
मंदिर पुजारी मंगू दादा महाराज व मीरा माता, मुख्य यजमान डॉ. आशीष पाटीदार, कैलाश वास्कले सरपंच ग्राम पंचायत जूनाझिरा, पूर्व सरपंच सोहन रावत, सियाराम रावत, बलिराम रावत, रंजीत रावत, लोकेश रावत, हीरालाल रावत, कन्हैया रावत, दिनेश पाटीदार, बबलू शर्मा महाराज, माला मातंग सहित बड़ी संख्या में भक्तों व सदस्यों के द्वारा कलश यात्रा में सहभागिता की।

पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
इस दौरान पूज्य पंडित शैलेन्द्र शास्त्री महाराज का पुष्प वर्षा और फूल माला से स्वागत..वंदन..अभिनंदन किया गया । साथ ही माता की पूजा पाठ और आरती कर प्रसादी वितरण किया।

23 दिसंबर तक चलेगा आयोजन
शोभायात्रा में भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्त जमकर झूमे और माता के जयकारे लगाए। आयोजन के दौरान 17 से 23 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन होगा।