इंदौर : दोहरे हत्याकांड का 12 घंटे में पुलिस ने कर दिया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर

इंदौर
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य 5 की तलाश कर रही है।

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 4 जून की अलसुबह दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों की हत्या कर दी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी।

विवाद टीन शेड ठोकने की बात को लेकर शुरू हुआ था जिसमें नईम और छोटू की हत्या कर दी गई थी और एक महिला खुर्शीद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुरुष और दो महिलाएं हैं।

अचानक इंदौर पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर से बिजली कर्मियों ने की ये मांग, हड़ताल की धमकी भी दी

थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि पांच अभी भी फरार हैं। पुलिस जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

महिला फूड इंस्पेक्टर को SDM का मैसेज, रात में कमरे पर आ रहा हूं, मचा बवाल तो कुर्सी गई

Source link