हाइलाइट्स:
- युवतियों और महिलाओं को बाथरूम में नहाते हुए देखता था युवक
- कॉलोनी के लोगों ने समीर को रंगेहाथ पकड़ा
- पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने खंभे से बांध कर की पिटाई
- पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले किया
खरगोन
एमपी के खरगोन जिले में कॉलोनी के लोगों ने एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की है। युवक बाथरूम में युवतियों और महिलाओं को नहाते हुए देखता था। कॉलोनी के लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया है। उसके बाद लोगों ने जबरदस्त धुनाई की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वर्णकार कॉलोनी में एक मुस्लिम युवक नहाती हुई महिलाओं और युवतियों को झांकता था। शुक्रवार की दोपहर समीर नामक युवक कॉलोनी की एक युवती के बाथरूम में झांक रहा था। कॉलोनीवासियों ने समीर को रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने बदमाश के पैर बांधकर उसे बिजली खंभे से बांधा। उस पर कुछ ने हाथ साफ किए।
उसके बाद लोगों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को बताया पिछले एक साल से घर में नहाने वाली महिलाओं, युवतियों के बाथरूम में उक्त बदमाश झांकता था। लंबे समय से महिलाएं और युवतियां परेशान थी। शुक्रवार को ऐसे रंगेहाथ पकड़ा गया है।
दिल्ली में तीन तलाक से जुड़ा नया मामला आया सामने, महिला ने तलाक के पीछे बताई ये हैरान करने वाली वजह
एसडीओपी रोहित सिंह अलावा ने कहा कि खरगोन थाना क्षेत्र के स्वर्णकार कॉलोनी में एक बदमाश महिलाओं और युवतियों को बाथरूम में नहाते वक्त झांकता था। उसे कॉलोनी वासियों ने पकड़ा है। डायल हंड्रेड की टीम को इसकी सूचना दी गई थी। प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।