इंदौर में होटल मशाल पर छापा, पार्टी करते मिले कई लोग, बार भी चालू

इंदौर
हाइलाइट्स:

  • इंदौर में प्रतिबंध के बावजूद होटल मशाल में छापेमारी
  • गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी
  • होटल के दो मैनेजर गिरफ्तार, मालिक और दूल्हे-दुल्हन के पिता पर केस दर्ज
  • बार से बड़ी संख्या में विदेशी शराब की बोतलें बरामद

इंदौर
शर्तों के साथ इंदौर को अनलॉक किया गया है। शादी-विवाह और समारोहों के आयोजनों पर पाबंदी है। लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए कुछ चीजों में रियायत दी गई है। इन चीजों को दरकिनार कर इंदौर को मशाल होटल में देर रात पार्टी चल रही थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग होटल के अंदर मौजूद थे। इस दौरान जाम जमकर छलकाए जा रहे थे।

इंदौर की होटल मशाल पर इस कारण लगा छापा

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल पर छापेमारी की है। इस दौरान बड़ी संख्या में शराब की बोतलें मिली हैं। साथ ही होटल का बार भी खुला हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मैनेजर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने दूल्हे और दुल्हन के पिता पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने होटल संचालक पर भी केस दर्ज किया है।

इंदौर : दोहरे हत्याकांड का 12 घंटे में पुलिस ने कर दिया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, किशनगंज थाना क्षेत्र स्थित राऊ बायपास पर द रेड मेपल मशाल होटल में जैन परिवार की तरफ से शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। बिना अनुमति चल रही शादी में जमकर शराबखोरी भी की जा रही थी।

जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के दो मैनेजर और संचालक ऋषि अग्रवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोविड-19 उल्लंघन के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग ने बड़ी संख्या में बार से महंगी शराब की बोतलें बरामद की है। दरअसल, इंदौर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पहले की तुलना में थमी है। अभी शहर में तीन सौ से कम केस मिल रहे हैं। 15 जून तक शहर में शादी-विवाह पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद यह आयोजन किया जा रहा था।

Source link