राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भोपाल में संघ के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बात करेंगे। वे सोमवार रात को भोपाल पहुंचे। उनके साथ सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी भी हैं। वे यहां पांच दिन रहकर चिंतन करेंगे। मीटिंग केरवा डेम स्थित शारदा विहार में होंगी।
[adsforwp id=”15966″]
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि ‘संघ के सरसंघचालक मोहन भागवतजी का भोपाल शहर में हार्दिक स्वागत। कृपया, भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आचरण और भ्रष्टाचार के विषय पर अपने स्वयंसेवकों से गुप्त रिपोर्ट अवश्य लें।
शिवराज जी के परिवारजनों का अवैध रेत खनन में सम्मिलित होने की भी जानकारी अवश्य लें।’
संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी का भोपाल शहर में हार्दिक स्वागत। कृपया भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्री गणों के आचरण व भ्रष्टाचार के विषय पर अपने स्वयं सेवकों से गुप्त रिपोर्ट अवश्य लें। शिवराज जी के परिवार जनों का अवैध रेत खनन में सम्मिलित होने की भी जानकारी अवश्य लें।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 21, 2020
- दूसरे ट्वीट में दिग्विजय ने कहा- ‘मध्यप्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की भी अवश्य जानकारी लें। संघ इस प्रकार के प्रजातंत्रीय व्यवस्था में विधायकों के आचरण और फिर उन्हें बिना विधायक रहे मंत्री बनाने में क्या सोचता है, उसे भी अवश्य स्पष्ट करने की कृपा करें।’
[adsforwp id=”15966″]
- तीसरे ट्वीट में दिग्विजय ने कहा- ‘हम सनातन धर्म को पालन करने वालों को इस बात पर आपत्ति है मोदीजी आपने किसी भी प्रमाणित शंकराचार्यजी और रामानन्दी सम्प्रदाय के धर्म गुरू को न्यास में स्थान नहीं दिया। शिलान्यास की तिथि भी मोदीजी की सहूलियत से तय की गई है। क्या यह शुभ मुहूर्त है?’
अरविंद भदौरिया ने अमर्यादित बयान दिया था
दरअसल, दो दिन पहले मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का भिंड में एक सभा संबोधित करते हुए एक 3 मिनट 47 सेकंड वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में भदौरिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे को लेकर अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं।
उन्होंने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के लिए भी अश्लील बातें कहीं। शनिवार रात भदौरिया भिंड में प्रदेश में कमलनाथ सरकार के गिरने की कहानी सुना रहे थे। भदौरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में कहा कि वो काला है, उसका दिल भी काला है।भदौरिया भिंड जिले की अटेर विधानसभा से विधायक हैं।
[adsforwp id=”15966″]
कमलनाथ सरकार का तख्तापलट करने में भदौरिया की भूमिका भी अहम मानी जाती है। वे पहली बार शिवराज सरकार में मंत्री बने हैं। शनिवार को मंत्री बनने के बाद भिंड आए तो उन्होंने सरकार गिरने के कई राज खोले।
दिग्विजय को लेकर कहा था- ‘तुम्हारे बाप नहीं खरीद पाएंगे’
भदौरिया ने कहा था कि 22 दिन 22 विधायक (कांग्रेस के) बेंगलुरु में रहे। उससे पहले 13-14 विधायक उनके पास थे। तब दिग्विजय सिंह, उनका बेटा जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी होटल में आए, गुंडागर्दी की। मैंने कहा- मैं चंबल से आता हूं, मेरा नाम अरविंद सिंह भदौरिया है।
चंबल का आदमी प्यार से बात करता है, गुंडागर्दी से नहीं। उसके बाद दिग्विजय ने मुझे खरीदने की कोशिश की। मैंने कहा कि तुम्हारे बाप भी मुझे नहीं खरीद पाएंगे। बाद में उन्होंने मेरे भाई को पुलिस थाने बुलवाया। घर पर पुलिस भेजी। मेरे नौकर को पकड़ लिया। फिर भी सरकार नहीं बचा पाए। अरविंद ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के बारे में भी अपशब्द कहे।
[adsforwp id=”15966″]
यह भी पढ़ें; कोरोना वैक्सीन: ऑक्सफोर्ड को बड़ी कामयाबी, यह भारतीय कंपनी भी तैयार करेगी वैक्सीन
शिवराज सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे कमलनाथ, कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई