ध्रुव वाणी बड़वानी
शहर के बस स्टैंड स्थित के पास पार्किंग स्थल में रखी गुमटी में आग लग गई। गुमठी में गैरेज संचालित होता है। गुमठी में आग लगने से ऊंची आग की लपटे उठी। वहीं पास के पार्किंग परिसर में यात्री बसें, जीप, कार आदि वाहन खड़े होने से मौका स्थल पर हड़कंप मच गया। पास में ही सीएनजी पंप और पेट्रोल पंप है।

यह घटना बुधवार रात्रि 9 बजे की है। गुमठी में धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने नपा के फायर फाइटर को सूचना दी। फायर वाहन के पहुंचने के पूर्व गुमठी की आग ऊंची लपटों में बदल गई।
फायर फाइटर ने आग पर काबू पाया। नगर पालिका फायर फाइटर अगर समय पर नहीं पहुंचता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गुमटी के पास विद्युत डीपी लगी थीं। वहीं पास में निजी अस्पताल की वाहनों की पार्किंग और 100 मीटर के करीब सीएनजी और पेट्रोल पंप है। फिलहाल गुमठी में आग लगने का कारण और नुकसानी की स्थिति स्पष्ट नहीं है। करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया गया। वहीं आग बुझने के बाद मौके पर MPEB के कर्मी पहुंचे। हालांकि विद्युत ट्रांसफार्मर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं आग लगने के तत्काल बाद आधे घंटे तक समीप का पेट्रोल और सीएनजी पंप बंद रखा गया।



