✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी
जिले की सेंधवा शहर पुलिस ने चोरी, नकबजनी और लूट जैसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई करते हुए सेंधवा शहर में व्यापारी प्रतीक अग्रवाल के साथ हुई लूट के आरोपी राहुल उर्फ शेरसिंह उर्फ राधेश्याम राजपूत (32 वर्ष, गंगापुर, जिला आगर) गिरफ्तार किया है।
शहर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए आरोपी के पास से लूट की नकदी 50,000 रुपए और घटना में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल बरामद की गई।
मुख्य आरोपी और षड्यंत्रकारी को पूर्व में भेज चुके जेल
इससे पहले लूट का मुख्य आरोपी मनोज शर्मा और षड्यंत्रकारी दीपेश उर्फ चिंटू जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना दिनांक 15 सितंबर 2025 को वरला रोड से मल्हार बाग मार्ग पर हुई थी, जब दो अज्ञात व्यक्तियों ने व्यापारी के साथ आंखों में स्प्रे कर 3.50 लाख रुपए की लूट की थी। इस मामले में थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 331/2025 धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन की टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 200 CCTV कैमरों की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार राहुल को न्यायालय में पेश कर उप जेल सेंधवा में दाखिल किया गया।