🔴 अंजड़ निवासी व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के लगाए आरोप
ध्रुव वाणी बड़वानी
शहर के समीप कसरावद पुल पर एक तलाकशुदा महिला पहुंची और नर्मदा में कूदने का प्रयास किया। हालांकि इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। यह घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे का है। इस दौरान पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला तत्काल वाहन में बैठाकर थाने लाया गया। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर ले जाकर समझाई दी।
जानकारी के अनुसार महिला ने पूर्व में अंजड़ थाने में FIR दर्ज कराई थी और SP कार्यालय में भी आवेदन सौंपा था। महिला के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाने में FIR बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए नर्मदा में कूदने का प्रयास किया।
यह हैं मामला
पुलिस FIR के अनुसार फरियादिया अंजड़ निवासी होकर उसकी शादी वर्ष 2018 में धार जिले में हुई थी और उसका 7 वर्ष का बच्चा है। ससुराल में मनमुटाव होने से उसके पति ने वर्ष 2022 में तलाक दे दिया था। उसके बाद से वो अपने माता पिता के साथ अंजड़ रह रही है। इसके बाद अंजड़ का ही एक व्यक्ति (आरोपी) उसके घर आता-जाता था। इसके बाद आरोपी से फरियादिया की 25 मार्च 2024 से बातचीत होने लगी। फरियादिया ने बताया कि इसके बाद आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद 21 नवंबर 2025 की शाम शादी की बात करने के लिए आरोपी उसकी कार में मुझे बैठाकर ठीकरी रोड तरफ लेकर गया। फरियादिया ने बताया कि वहां मैंने उससे शादी करने की बात की तो आरोपी ने मुझसे शादी करने के लिए मना बोला और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी की तलाश जारी
अंजड़ थाना प्रभारी रेवाराम चौहान ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध FIR हो चुकी है। आरोपी की तलाश की जा रही हैं।