10 घंटे बिजली की घोषणा की, लेकिन किसानों को मिल रही 5-6 घंटे बिजली, बड़वानी विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज

✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी 

क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई ने किसानों के बिजली परेशानी के मुद्दे को विधानसभा सदन में उठाया। 

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि दिन में 10 घंटे सतत बिजली मिलेगी, लेकिन हकीकत में गांवों में दिन में 5-6 घंटे भी नहीं मिल रही है। वर्तमान में गेहूं की फसल बोने का समय, लेकिन बिजली रात में – ठंड में किसान 2-3 बजे खेतों में पानी देने को मजबूर हो रहे है। विधायक ने कहा कि किसान की मेहनत पर सरकार पानी फेर रही है।

बिजली विभाग का ब्लैकआउट

विधायक मंडलोई ने कहा कि कई जगहों पर पुरे गांव की लाइट कट, जब तक किसान इकट्ठे होकर “वसूली” न दें, बिजली चालू नहीं होती है। विधायक ने कहा कि अगर ट्रांसफार्मर जले तो 8-10 दिन इंतजार करो। किसान चंदा इकट्ठा करें, जमा करें। फिर भी रिश्वत के बिना नया नहीं लगता।

Barwani news