जैविक उत्पादों के प्रति बढ़ने लगा रूझान, पाला बाजार में लगा जैविक हाट बाजार

✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी 

रासायनिक से उत्पादित फल-सब्जियों के मुकाबले  अब जैविक खेती खाद से उत्पादित फल सब्जी अनाज के प्रति लोगों में रूझान बढ़ने लगा है। कृषि विभाग ने पिछले सप्ताह से बड़वानी-सेंधवा में इसकी शुरूआत की थी। इस बार बड़वानी के पालाबाजार में यह बाजार लगा।

कालिका माता मंदिर परिसर में लगे जैविक बाजार के प्रति लोगों में रूझान नजर आया। लोगों ने जैविक उत्पाद गिल्की, भिंडी सहित सब्जिया, फल, अनाज आदि की खरीदी की। हालांकि फिलहाल रासायनिक उत्पादक के मुकाबले जैविक उत्पाद कुछ महंगे हैं, लेकिन फायदेमंद होने से लोग उत्साह से इनकी खरीदी करने लगे है।

जैविक हाट बाजार लगने से संबंधित किसानों में भी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। किसानों के अनुसार पूर्व में वे जैविक उत्पादन मंडियों में बेचते थे, तो कम भाव मिलता था, लेकिन अब जैविक बाजार में दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। जिले में कई किसान वर्षों से जैविक खाद से गेहूं, चना से लेकर फल, सब्जियां, मसाले आदि का उत्पादन कर रहे हैं।