ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी। बड़वानी में बीजेपी की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को की गई। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल की सहमति और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष‑निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा की अनुशंसा से, जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सोमवार को नवीन कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की।
साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई सदस्य व आमंत्रित सदस्यों की सूची अलग से जारी की गई जिसमे राज्यसभा‑लोकसभा सांसद, विधायक, जिले के अन्य जनप्रतिनिधि गण, पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद‑विधायक, उम्मीदवार और कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि इस नई टीम से संगठन को और मजबूत किया जाएगा व प्रदेश संगठन से प्राप्त सभी कार्यों को मुस्तैदी के साथ किया जाकर जमीन स्तर पर उतारा जाएगा। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
कार्यकारिणी में इनको किया शामिल
