ड्रीप लाइन के फंदे पर झूलता मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस

ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी

समीप ग्राम बालकुआ क्षेत्र में एक किसान के खेत की मेढ़ पर नीम के पेड़ पर रविवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ड्रीप लाइन के फंदे में झूलता मिला। गांव के उपसरपंच व किसान की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। घटना रविवार सुबह 7.30 बजे सामने आई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।टीआई दिनेशसिंह कुशवाह ने बताया कि मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे है।