खेतों से केबल, ऑटो स्विच, स्टाटर आदि चोरी, बड़वानी कोतवाली में सामूहिक रूप से शिकायत करने पहुंचे किसान

✍️ ध्रुव वाणी न्यूज बड़वानी 

थाना क्षेत्र के गांव करी क्षेत्र के कुछ खेतों में शनिवार रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरी की यह वारदात कई किसानों के खेतों में एकसाथ की गई। अज्ञात चोर खेतों से केबल, बैटरी, झटका मशीन, स्टार्टर, ऑटो स्विच, पंप और अन्य कीमती कृषि सामग्री चोरी कर ले गए।

रविवार सुबह जब किसान खेत में पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद किसान एकजुट होकर बड़वानी कोतवाली पहुंचे और सामूहिक रूप से चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। खेतों में बढ़ती चोरी की घटनाओं से किसानों में चिंता का माहौल है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

खेत के काम होने लगे प्रभावित 

किसान लखन परमार ने बताया कि करीब आठ खेतो से अज्ञात चोरों द्वारा कुएं से सिंचाई मोटर केबल, बैटरी, झटका मशीन, स्टार्टर, ऑटो स्विच, पंप और अन्य कीमती कृषि सामग्री चोरी कर ले गए। जिसके चलते खेती सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है।  पूर्व भी खेत से मोटर चोरी की घटना हो चुकी है।