9 माह के बच्चे के गले में फंसा मंगलसूत्र, ऑपरेशन कर बाहर निकाला

🔴 कई दिन से बच्चे को थी सर्दी खांसी की शिकायत 

🔵 एक्स-रे करवाने पर गले में मंगलसूत्र फंसा दिखा

🟡 नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ अनुपम बत्रा ने ऑपरेशन कर बचाई जान 

ध्रुव वाणी बड़वानी

जिला अस्पताल के नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनुपम बत्रा द्वारा एक 9 महीने के बच्चे के गले में फंसे मंगलसूत्र को आपरेशन कर सकुशल निकालने का मामला आज रविवार दोपहर 2 बजे सामने आया है।

दरअसल समीपस्थ ग्राम करी निवासी नरसिंह वास्कले के 9 महीने के बच्चे विवान को कुछ दिनों से लगातार सर्दी खांसी होने से बच्चों के डाक्टर के पास इलाज चल रहा था।

डाक्टर द्वारा बच्चे के सिने का एक्स-रे करवाने पर चौंक गए जब गले में कोई धातू का टूकडा फंसा हुआ पाया गया।

एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल के नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनुपम बत्रा ने बच्चे का इलाज शुरू किया और सफल आपरेशन कर गले में फंसे मंगलसूत्र को निकाला गया। डॉक्टर के अनुसार अब बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।