सर्व ब्राह्मण समाज ने फूंका आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का पुतला, रैली निकाल ज्ञापन सौंपा 

✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी

सर्व ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार दोपहर शहर में आक्रोश वाहन रैली निकाल कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। वहीं इस दौरान श्रीराम चौक पर आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।

दरअसल संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज एवं विशेष रूप से नारी समाज पर कथित अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आने पर जिले में व्यापक आक्रोश फैल गया है। इस टिप्पणी को समाज ने नारी सम्मान, सामाजिक मर्यादा और शांति के खिलाफ हमला बताते हुए सर्व ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

समाज जनों ने शहर के प्रमुख मार्गो से आक्रोश वाहन रैली निकाली। इस दौरान श्रीराम चौक पर संतोष वर्मा का पुतला दहन किया। जिनमें बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं और अन्य सामाजिक संगठन ने भी शामिल होकर विरोध दर्ज कराया। सर्व ब्राह्मण समाज ने संतोष वर्मा पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत FIR दर्ज करने की मांग की।