रेवा सर्कल पर घटना : ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मारी, ट्रैक्टर के नीचे फंसी बाइक, घायल बाइक सवार को अस्पताल भेजा

ध्रुव वाणी

बड़वानी। शहर के बाईपास स्थित रेवा सर्कल पर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। यह घटना शाम 4:30 की है। टक्कर इतनी विभत्स हुई कि बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। इस दौरान एंबुलेंस  से बाइक सवार को अस्पताल भेजा। घटना में बाइक सवार को चोटे आई है।

वहीं घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर 112 नंबर वाहन और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। ट्रैक्टर ट्राली  अंजड़ रोड से बड़वानी की ओर आ रही थी। वहीं बाइक सवार बड़वानी से अंजड़ रोड की ओर जा रहा था इस दौरान यह घटना हो गई।

इसके बाद पुलिस और लोगों ने मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे से दबी बाइक को निकाला और उसी ट्रेक्टर में रखकर कर थाने भिजवाया।