युवक कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत, युवा नेता सचिन यादव बने अध्यक्ष, 441 वोटो से हुए विजय

🔵 विधायक राजन मंडलोई सहित पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से किया स्वागत

🔴 आतिशबाजी और ताशों की धुन के साथ किया स्वागत

ध्रुव वाणी बड़वानी

स्थानीय विधायक कार्यालय में रविवार को युवक कांग्रेस के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजन मंडलोई एवं युवा साथियों ने पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर सभी विजयी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सचिन यादव को विधानसभा अध्यक्ष, नितिन यादव को उपाध्यक्ष, ललित चौधरी को बड़वानी ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील पटेल को सिलावद ब्लॉक अध्यक्ष, कमलेश सस्ते को पाटी ब्लॉक अध्यक्ष तथा भावसिंह को बोकराटा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।

इसके साथ ही अंकुर सोनी को जिला उपाध्यक्ष, करण सोलंकी एवं बबलू तिगाले को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विजयी सदस्यों को शुभकामनाएं देने वालों में राहुल राठौर, करण दरबार, विष्णु बनडे, अशोक गोले, अरुण यादव, रोहित यादव, प्रकाश बंडोड, मनीष भाईजी, राकेश जाधव, ईश्वर यादव, अशोक काग, अशरफ मंसूरी, विशाल यादव, शेरसिंह सस्ते, बादल गिरासे सहित अनेक युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।