🔵 ध्वज पूजन कर शुरू की यात्रा
🔴 रास्ते भर हुआ स्वागत सत्कार
🟡 जगह जगह लगे स्वल्पाहार के स्टाल
ध्रुव वाणी बड़वानी
मां नर्मदा पंचक्रोशी पदयात्रा समिति के तत्वावधान में शुलपाणी झाड़ी की 137 वीं पांच दिवसीय पदयात्रा रविवार सुबह से शुरू हुई। नर्मदे हर के जयघोष के साथ हजारों की संख्या में परिक्रमा वासी सुबह 11 बजे बड़वानी के मुख्य मार्ग से होकर नर्मदा क्षेत्र कल्याणपूरा की ओर रवाना हुए।
पदयात्रा में बड़वानी सहित अन्य जिलों व स्थानों के परिक्रमावासी शामिल हो रहे हैं। पांच दिवसीय पदयात्रा के दौरान पदयात्री बड़वानी व धार जिले के 50 से अधिक तटीय क्षेत्रों से परिक्रमावासी गुजरेंगे। रविवार सुबह बड़वानी के समीप नर्मदा बैकवॉटर किनारे शुरू यात्रा शुरू हुई।
आयोजन समिति के शंकरलाल यादव, शंकर सिंह कांचे ने बताया कि परम सद्गुरु स्व. रवींद्र भारती चौरे उज्जैन की स्मृति में नर्मदा दक्षिण तटवर्ती राजघाट से शुरू हुई है। रविवार सुबह ओंकार पूजन और नर्मदा स्नान कर राजघाट से परिक्रमावासी बड़वानी कृषि मंडी आए। यहां भोजन कर कल्याणपुरा की और रवाना हुए। इसके बाद मुख्य मार्ग से होकर जामदाबेड़ी, पिछोड़ी बसाहट होकर पालिया बसाहट में रात्रि विश्राम होगा।
