🔵 जिले के सिलावद थाना क्षेत्र की घटना
🔴 बालिका की हालत गंभीर, SNCU में उपचार जारी
✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी

जिले के सिलावद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम चिकल्यामलान में बुधवार रात 7.30 बजे झाड़ियों में नवजात बालिका मिली है। ग्रामीण की सूचना पर बालिका को सिलावद के स्वास्थ्य केंद लाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया। बालिका की हालत गंभीर होने से उसे तत्काल जिला अस्पताल रैफर किया।
- सिलावद थाना प्रभारी वीर बहादुरसिंह चौहान के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। रोड से 200 मीटर अंदर झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली। उसे तत्काल सिलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां पर डॉ. विशाल सेंगर ने नवजात बालिका का प्राथमिक इलाज कर उसे बड़वानी रैफर किया।
जिला अस्पताल में नवजात बालिका को SNCU वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। प्राथमिक इलाज करने वाले डाॅ. सेंगर ने बताया कि बच्ची का जन्म 2 घंटे पहले ही हुआ था।
बच्ची को सांस लेने में परेशानी
जानकारी के अनुसार बच्ची का जन्म प्रसव अवधि (9 माह) के एक माह पहले (8 माह में) ही हुआ है। उसका वजन 1 किलो 340 ग्राम ही है। बच्ची को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसे ऑक्सीजन लगाकर बड़वानी रैफर किया गया। नवजात बालिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
