ग्राउंड रिपोर्ट : बीएलओ बन घर-घर पहुंच रहे शिक्षक, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, तो कहीं एकमात्र अतिथि शिक्षक संभाल रही पांच कक्षाएं

एसआइआर सर्वे 👆

🔴 जिले में 1094411 मतदाता, सर्वे के लिए नियुक्त किए 1227 बीएलओ 

🔵 शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षाएं, सर्वे से स्कूलों में पढ़ाई पर असर 

🔴 ध्रुव वाणी बड़वानी

✍️ इम्तियाज खान की रिपोर्ट… 

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है। जिलेभर में शहर, नगर से लेकर ग्राम-अंचलों तक इस सर्वे का कमान शिक्षकों को दी गई हैं। इसके चलते शिक्षक बीएलओ बनकर घर-घर व फलियों में चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में खासकर अंचल की स्कूलों में जहां पूर्व से ही शिक्षक कम हैं, वहां बच्चों की पढ़ाई पर प्रभावित होने लगी हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी तो हैं, लेकिन अब एसआईआर सर्वे से कुछ स्कूलों में शिक्षक सर्वे कार्य में जुट रहे हैं, तो कहीं बिना सर्वे ड्यूटी एक स्कूल की दो शिक्षिकाएं अवकाश पर चली गई हैं। ऐसे में वहां अन्य स्कूल की अतिथि शिक्षकों को अटैच कर एकसाथ पहली से पांचवीं तक बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा सौंप दिया गया हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि अतिथि शिक्षक पांच कक्षाओं में एक ही समय में एकसाथ किस तरह बच्चों के अध्यापन करा सकते है।

अवकाश पर एकसाथ दो शिक्षक, अतिथि पर भार

बरहाल जिले में खासकर ग्रामीण अंचल में शिक्षा का स्तर कमजोर हैं। स्कूलों में ताले लगे होने, तो कहीं समय पर शिक्षकों के स्कूल नहीं पहुंचने की आए दिन शिकायत आती है। कुछ स्कूलों में एक, तो कहीं दो शिक्षकों ही ग्रामीण नौनिहालों का भविष्य संभारने का जिम्मा हैं। बावजूद एक स्कूल में पदस्थ दो शिक्षक एक ही समय पर अवकाश पर चले गए। इससे पहली से 5 वीं तक तक बच्चों की पढ़ाई एकमात्र अतिथि के भरोसे छोड़ दी गई है। 5वीं कक्षा को बोर्ड की श्रेणी में लिया गया हैं, ऐसे में पदस्थ शिक्षकों के अवकाश से अतिथि के भरोसे किस तरह अध्यापन होगा, यह बड़ा सवाल है।

देंखे ग्राउंड रिपोर्ट

जिला मुख्यालय से लगे नर्मदा पट्टी क्षेत्र के भवती रोड स्थित नंदगांव की शासकीय प्रावि में 1 से 5वीं तक बच्चों के लिए 3 शिक्षक पदस्थ हैं। इसमें से 2 की ड्यूटी एसआईआर सर्वे में लगाई गई है। यहां एक कक्षा में कक्षा 1 से 4 तक और एक अन्य कक्ष में 5वीं के बच्चों को बैठाकर एकमात्र शिक्षिका कक्षा संचालन कर रही है। हालांकि सुबह तीनों शिक्षक स्कूल आकर अपनी अटेंडेंस लगाते हैं। इसके बाद दो शिक्षक सर्वे के लिए चले जाते हैं। स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक दर्ज 53 बच्चों में से सोमवार को 30 बच्चे स्कूल आए।

ग्राम कठोरा में पीएम श्री एकीकृत मावि स्कूल में कक्षा 1 से हाईस्कूल 10वीं तक कक्षाएं संचालित हैं। सोमवार को यहां हाईस्कूल की अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं भी संचालित हुई। जानकारी के अनुसार यहां कुल 12 शिक्षक हैं। इसमें से एकमात्र प्राचार्य की ड्यूटी सर्वे के लिए लगीहैं। हालांकि प्राचार्य का अंग्रेजी विषय होने से वे सर्वे के दौरान बार-बार स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि समय पर बच्चों का कोर्स पूरा करवा सके।

🔴 भवती रोड पर ही गणेशपुरा (पालिया) में शा. उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। यहां पहली से पांचवीं कक्षा के लिए दो शिक्षिकाएं पदस्थ हैं। वर्तमान में दोनों अवकाश पर हैं। स्कूल में कुल 28 बच्चे दर्ज है। हांलाकि सोमवार को सिर्फ 19 बच्चे ही स्कूल आए। एक कक्ष में पहली के कुछ बच्चे बैठे दिखे। वहीं समीप के कक्षा में शेष कक्षाओं के बच्चे नजर आए। जानकारी के अनुसार यहां पदस्थ दो शिक्षिका गीता चौहान और शयरा शेख अवकाश पर हैं। ऐसे में ग्राम भवती स्कूल की अतिथि शिक्षिका शारदा मंडलोई को उक्त स्कूल संचालन के लिए भेजा है।

🔴 उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 10 लाख 94 हजार 411 मतदाता है। इसमें बड़वानी में 2 लाख 82 हजार 990, सेंधवा में 2 लाख 91 हजार 259, राजपुर में 2 लाख 55 हजार 987 और पानसेमल विधानसभा मेंं 2 लाख 64 हजार 175 मतदाता हैं। इनके एसआईआर सर्वे के लिए जिलेभर में बूथ स्तर पर कुल 1227 . बीएलओ नियुक्त किए हैं।

एसआईआर प्रक्रिया पर एक नजर 

Oplus_131072

बीएलओ 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर.घर जाकर सर्वे कर मतदाताओं की जानकारी अपडेट करेंगे। बीएलओ के पास पहले से मतदाता सूची 2025 के विवरण के अनुसार मतदाताओं के नामए पता और ईपीक नंबर सहित प्री प्रिंटेड एन्यूमरेशन फॉर्म होगा। जिसे लोगों से जानकारी लेकर भरना है। जिन परिवारों में कोई नया सदस्य 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है। उनका नाम मतदाता सूची में जोडऩे के लिए बीएलओ द्वारा फॉर्म 6 उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी परिवार सदस्य का निधन हो गया हो या वह अन्यत्र स्थानांतरित हो गया हो, तो उसकी जानकारी बीएलओ को देकर सूची से नाम विलोपित किया जाएगा। मतदाता को पत्रक में अपनी जानकारी लिखना होगी। उसी दिन या कुछ दिन बाद बीएलओ दोबारा मतदाता के घर पहुंच जानकारी युक्त पत्रक ले लेंगे।