🔴 लोगों ने दौड़ लगाकर टायर में फंसा लड़की का पैर निकाला
🔵 बड़ा हादसा टला, मौके लगी भीड़, कोई हताहत नहीं
✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी
शहर के ओलंपिक सर्कल पर दिनोदिन यातायात का दबाव बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर बाइक सवार लड़का -लड़की ने सर्कल से सिलावद रोड की और गलत साइड टर्न लिया, तभी रेवा सर्कल की ओर से आ रही कार से टकरा गए।

बाइक पर पीछे बैठी लड़की का एक पैर बाइक के पिछले पहिये में बुरी तरह फंस गया। वहीं बाइक का अगला पहिया कार के नीचे आ गया।

लोगों ने दौड़ लगाकर तत्काल बाइक को कार से दूर किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने सावधानी पूर्वक बाइक के पहिए में फंसा लड़की का पैर निकाला। हालांकि लड़का-लकड़ी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन बाइक कुछ क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक और कार दोनों की स्पीड कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

वहीं कुछ देर बाद कार सवार और बाइक सवार अपने अपने गंतव्य की और रवाना हो गए। बता दें कि एक दिन पूर्व हीं ओलम्पिक सर्कल के आगे रेवा सर्कल पर बाइक-ट्रेक्टर की टक्कर हुई थी।
