बड़वानी के समीप कसरावद पुल और तलून में पुलिस और प्रशासन की निगरानी, एसडीएम तहसीलदार
ध्रुव वाणी बड़वानी
AB रोड पर खलघाट टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के आव्हान पर MSP और कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों का बड़ा आंदोलन देखने को मिल रहा है। निमाड़ अंचल के चार जिलों से बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंचे हैं।
किसानों के आंदोलन के मद्देनजर सुबह से खलघाट में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। किसान ट्रेक्टर, वाहन, बाइक के माध्यम से वहां पहुंचे हैं। बड़वानी, धार, खरगोन सहित चार जिलों के बड़ी संख्या में किसानों ने सोमवार सुबह दिन निकलने से पहले ही खलघाट में आंदोलन शुरू कर दिया है।
वहीं किसान आंदोलन के मद्देनजर बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने जिले के टोल प्लाज़ा पर धारा 163 लागू की है। सोमवार सुबह से जिले के तलून, जामली, मंडवाड़ा, पलसूद टोल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी तैनात हो गए हैं। पुलिस प्रशासन ने AB रोड के विकल्प के रूप इंदौर मार्गो को डाइवर्ट किया है।
किसानों को आंदोलन में जाने से रोकने के लिए बड़वानी जिले के टोल प्लाजा से आगे जाने वालों से पूछताछ कर ही जाने दिया जा रहा है। बड़वानी के समीप तलून टोल और कसरावद पुल पर पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनाती दे रहा है।
