🔴 गूंजे कीर्तन, समाजजनों ने चखा लंगर
🔵 बोर्ड कक्षा की मेरिट में शामिल 11 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया
✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी………………………
गुरुसिंघ सभा के तत्वावधान में शहर के सिख समाज ने बुधवार को श्री गुरुनानक देव महाराज का 556 वां प्रकाश पर्व उल्लासपूर्वक व श्रद्घाभाव से मनाया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन गुंजायमान हुए।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह तीन दिवसीय अखंड पाठ साहिब की पूर्णता हुई। पश्चात भाई रवींदरसिंघ व भाई जगप्रीत सिंघ खन्नेवाले द्वारा संगीतमय शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
गुरुसिंघ सभा के प्रधान हरवींदर पाल सिंह भाटिया ने बताया कि इस अवसर पर 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले समाज के 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके बाद गुरु के लंगर की शुरूआत हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी चखी।

गुरुद्वारा साहिब में शाम 7.30 से 10 बजे तक बाल कवि दरबार हुआ। इसके बाद भाई रवींदरसिंघ द्वारा रात्रि में विशेष कीर्तनी दरबार प्रस्तुत किया।

