आमलिया पानी में लेआउट डालने पहुंची नपा टीम, ग्रामीणों ने विरोध कर लौटाया

🔵 प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण के लिए कलेक्टर ने नपा को आवंटित की है जगह

🔴 ग्रामीण पूर्व में भी कलेक्टर कार्यालय पहुंच दर्ज करा चुके है विरोध

ध्रुव वाणी बड़वानी

जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका को वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमलियापानी में पांच एकड़ जगह आवंटित की है। हालांकि गत माहों से ही ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर नगर पालिका अमला उक्त जगह पर निर्माण के पूर्व लेआउट डालने पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों खासा विरोध दर्ज कराया।

ग्रामीण महिला-पुरुषों ने कहा कि उक्त जगह के आसपास मकान बने हैं और लोग रहते है। ऐसे में कचरा ग्राउंड बनने से हमें दिक्कतें आएगी। गंदगी फैलेगी और लोग बीमार होंगे।

ग्रामीण महिला-पुरुषों ने लेआउट डालने पहुंचे नपा के सहायक यंत्री सहित अमले के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि हमारी बिना मर्जी यहां यूनिट स्थापित नहीं हो दी जाएगी।

मामले को लेकर सीएमओ सोनाली शर्मा ने कहा कि कलेक्टर द्वारा उक्त जगह नपा को एमआरएफ सेंटर (वेस्ट प्रोसेसिंग) के लिए आवंटित की है। आज टीम वहां लेआउट डालने गई थी। ग्रामीणों ने विरोध किया है। आगामी दिनों में प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में काम किया जाएगा।