🔴 कोर्ट चौराहा श्रीराम चौक पर युवक का अनोखा अंदाज देख लोग हुए आश्चर्यचकित
🔵 समीप ग्राम पिछोड़ी का रहने वाला है युवक
✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी
कुछ लोग अपने अजब-गजब कारनामे कर आमजन के बीच आश्चर्य का विषय बनते हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर शहर के कोर्ट चौराहा श्रीराम चौक पर देखने को मिला। रामलाल नामक युवक ने एक जिंदा सांप को अपने गले में लपेट लिया और दुकानों पर पहुंचकर रुपए मांगे।
इस दौरान युवक द्वारा साहस दिखाते हुए सांप के फन पर चुंबन लेते नजर आया। करीब 10-15 मिनट तक युवक दुकानदार और राहगीरों के बीच आश्चर्य का विषय बना रहा।
दरअसल नाथ समुदाय का एक बालक बांस की टोकरी में सांप लेकर दुकानों पर रुपए मांग रहा था। इस दौरान कोर्ट चौराहे पर पिछड़ी के रामलाल नामक युवक ने बालक से टोकरी लेकर उसमें भरे सांप को अपने हाथ में लेकर गले में डाल लिया। इसके बाद युवक बार-बार सांप को चुंबन लेते नजर आया। युवक ने इस तरह कारनामा कर 100 रुपए से अधिक राशि जुटा ली, जो बाद में बालक को सौंपकर रवाना किया।
105 रुपए बालक को सौंपे
रामलाल ने बताया कि वो समीप ग्राम पिछड़ी का निवासी है। आज कोर्ट चौराहे पर एक बालक सांप को टोकरी में रखकर रुपए मांगता देखा। इसके बाद उसने बालक की मदद करने के लिए सांप को अपने गले डालकर लोगों से रुपए मांगे और 105 रुपए एकत्रित कर बालक को देकर रवाना किया। रामलाल ने बताया कि जीव-जंतुओं से डर नहीं लगता है। वे सावधानी पूर्वक इन्हें पकड़ भी लेते हैं।
दीपावली पर हाथ में सुतली बम 🔥 फोड़े थे

बता दे रामलाल अक्सर शहर के कोर्ट चौराहे पर लोगों को तरह तरह के कारनामे कर मनोरंजन करते नज़र आता है। इसके पूर्व दीपावली के समय रामलाल ने कोर्ट चौराहे पर अपने हाथ की हथेली पर सुतली बम फोड़े थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
देखें पूर्व के वीडियो 👇👇👇👇
