✍️ ध्रुव वाणी बड़वानी
अंजड के ठीकरी रोड पर 2 बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बाइक पर बैठे सभी युवा घायल हो गए। अंजड के ठीकरी रोड पर एक ढाबे के बाहर खड़े राहगीरों ने हादसा देखा तो एंबुलेंस ओर पुलिस को सूचना दी।
दोपहर 4 बजे के दरमियान हुए इस घटनाक्रम में दो घायलों को FRV 112 ओर धार से ढोल ताशे बजाकर अंजड़ आ रहे वाहन की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी संसाधनों से रैफर कर दिया गया।
यहां जिला अस्पताल लाने पर अश्वीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि 4 गंभीर घायलों जिसमें रितेश वर्मा निवासी रामपुरा सुद्रैल जिला धार, विशाल सोलंकी निवासी ग्राम मुंडीयापुरा, शुभम भाबर निवासी ग्राम खेडी, अनिकेत बघेल निवासी ग्राम खेड़ी को भर्ती कर दिया गया। जिसमें से रितेश वर्मा की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार के कारण यह हादसा होना प्रतीत हो रहा है। वही आज एक बार फिर एम्बुलेंस नहीं होने के कारण घायलों को पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पडा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दुर्घटना का CCTV 👇👇👇👇👇👇👇👇👇
